स्वास्थ्य

Protein-Rich Foods: अब भूल जाएं गाय का दूध, जानिए कैसे वेगन मिल्क बना रहा है सेहत का नया सुपरफूड

Protein-Rich Foods: आजकल अगर किसी से स्वास्थ्य की बात की जाए तो लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से परेशान है। किसी को हार्ट की दिक्कत है, किसी को कोलेस्ट्रॉल की, तो कोई मोटापे और डायबिटीज से जूझ रहा है। ऐसे में डॉक्टर डेयरी प्रोडक्ट्स कम करने की सलाह दे रहे हैं। यही वजह है कि आज बात उन गिलासों की होगी जिनमें गाय का दूध नहीं बल्कि ‘वीगन हेल्थ’ का नया फॉर्मूला है।

वीगन दूध: स्वाद भी सेहत भी

लोग अक्सर पूछते हैं कि अगर डेयरी छोड़ दी जाए तो प्रोटीन और न्यूट्रिशन कहां से मिलेंगे। लेकिन अब इतने विकल्प हैं कि आप डेयरी प्रोडक्ट्स को भूल जाएंगे। मूंगफली का दूध, नारियल का दूध और बादाम का दूध — ये तीनों न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि बेहद पौष्टिक भी हैं। तिल का दूध कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत और दिल को स्वस्थ रखता है। मूंगफली का दूध विटामिन ई और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है और लैक्टोज इनटॉलरेंट लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। नारियल का दूध कब्ज को दूर करता है और बादाम का दूध विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम का खजाना है।

Protein-Rich Foods: अब भूल जाएं गाय का दूध, जानिए कैसे वेगन मिल्क बना रहा है सेहत का नया सुपरफूड

क्यों बढ़ रही है वीगन डाइट की लोकप्रियता

आज देश की करीब 60 से 65 प्रतिशत आबादी दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जिक है। इनके शरीर में वह एंजाइम नहीं बनते जो दूध को पचाने में मदद करते हैं। ऐसे लोग गैस, पेट दर्द, एलर्जी और स्किन इंफेक्शन से परेशान रहते हैं। यही वजह है कि वीगन डाइट सबसे सुरक्षित विकल्प बन रही है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर लोग पौधों पर आधारित डाइट अपनाएं तो हर साल करीब 1 करोड़ जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

वीगन डाइट के अद्भुत फायदे

वीगन डाइट न सिर्फ एनर्जी देती है बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। यह डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करती है। तिल का दूध कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद करता है। नारियल का दूध पाचन को दुरुस्त रखता है और बादाम का दूध स्किन को ग्लोइंग बनाता है। अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो लौकी का सूप, लौकी की सब्जी या लौकी का जूस जरूर अपनाएं।

स्वस्थ दिल और सुकूनभरी जिंदगी के छोटे उपाय

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए खूब पानी पिएं। तनाव से दूर रहें और समय पर भोजन करें। जंक फूड से परहेज करें और रोज 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। यही छोटी-छोटी आदतें आपके दिल को स्वस्थ रखती हैं और जीवन को लंबा बनाती हैं। अगर आप वास्तव में फिट रहना चाहते हैं तो डेयरी से दूरी और वीगन फूड्स से दोस्ती शुरू कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button