दिल्ली के सुभाष नगर में तड़के लगी भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

दिल्ली के सुभाष नगर इलाके से आज सुबह बड़ी खबर सामने आई। एक घर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दीवाली की रात मोहन गार्डन में भी लगी थी आग
दिल्ली में आग की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले ही पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दीवाली की रात आग लगने की घटना सामने आई थी। चार मंजिला इमारत में आग लगते ही आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए। रात 9 बजकर 49 मिनट पर पुलिस को फोन आया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए थे।
VIDEO | Delhi: A fire broke out in a house in Subhash Nagar area earlier today. Three fire tenders were involved in firefighting efforts. No injuries were reported in the incident. Initial reports suggest fire was caused by short circuit.#DelhiFire #DelhiNews
(Source: Third… pic.twitter.com/4bOYWUJjHi
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2025
स्थानीय लोगों की मदद से बचाए गए सात लोग
मोहन गार्डन की घटना में सात लोगों की जान बाल-बाल बची। डीसीपी (द्वारका) अंकित सिंह के अनुसार तीन परिवारों के सात सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से चार लोगों को स्थानीय पुलिस और आस-पास के लोगों ने रस्सियों की मदद से बाहर निकाला जबकि बाकी तीन को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला। इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लोगों ने बहादुरी और समझदारी से काम लेकर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
पटाखों से लगी आग से बढ़ा खतरा
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग घर के पहले और दूसरे फ्लोर पर लगी थी। घर में रखे घरेलू सामान और कपड़े पटाखों की चिंगारी से जल उठे। दीवाली जैसे त्योहारों में पटाखों के इस्तेमाल से कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो जानलेवा साबित हो सकती हैं। यही वजह है कि प्रशासन बार-बार लोगों से सावधानी बरतने की अपील करता है।
सावधानी ही है सुरक्षा का असली उपाय
दिल्ली में बढ़ती आग की घटनाएं यह बताती हैं कि लोगों को घरों में बिजली के तारों की जांच और पटाखों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। त्योहार मनाना जरूरी है लेकिन सुरक्षा के साथ। फायर ब्रिगेड और पुलिस का कहना है कि छोटी सी लापरवाही बड़ी त्रासदी में बदल सकती है। इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।






